फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The management committee of Muslim Inter College terminated the services of Principal Naeem Ahmed.

Moradabad News: मुस्लिम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य नईम अहमद की पद से की सेवा समाप्त

Tue, 07 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The management committee of Muslim Inter College terminated the services of Principal Naeem Ahmed.
ठाकुरद्वारा। नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नईम अहमद को प्रबंध समिति ने पद से हटाकर उनकी सेवा समाप्त कर दी है। प्रबंध समिति ने यह निर्णय उनपर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित जांच समिति की रिपोर्ट में आरोपों के पुष्टि के बाद लिया है। इस संबंध में कॉलेज के प्रबंधक हाजी मुख्तार सैफी ने प्रधानाचार्य को सोमवार को समिति के निर्णय के संबंध में पत्र जारी कर उन्हें प्रधानाचार्य के पद से सेवा समाप्त करने के निर्णय से अवगत कराया है। प्रबंधक ने जारी पत्र में कहा है कि 28 सितंबर को प्रबंध समिति की बैठक में उनकी सेवा समाप्ति का निर्णय लिया गया। जांच समिति ने नईम अहमद पर लगे आरोपों की जांच की। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रबंध समिति के समक्ष प्रस्तुत की। नईम अहमद ने भी जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा था। प्रधानाचार्य पर आरोप है कि उन्होंने अनुशासनहीनता की, अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन नहीं किया। छात्र-छात्राओं से अवैध शुल्क वसूला गया। प्रबंध समिति के सदस्यों , पदाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए। जांच समिति की रिपोर्ट को प्रबंध समिति ने बैठक कर सही पाया। इसलिए प्रबंध समिति ने उनकी सेवा समाप्त कर दी है। प्रबंधक ने सेवा समाप्ति की के बारे में उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक जिला विद्यालय निरीक्षक ,संयुक्त शिक्षा निदेशक, वित्त एवं लेखा अधिकारी मुरादाबाद को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed