{"_id":"602ed4578ebc3ee9584b186d","slug":"the-man-seen-with-the-girl-is-from-katghar-police-station-area-city-news-mbd380123537","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला है युवती के साथ देखा गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला है युवती के साथ देखा गया युवक
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्यूशन पढ़ाने गई अनुसूचित जाति युवती की हत्या के मामले के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। सीसी टीवी फुटेज में युवती जिस युवक के साथ बाइक पर बैठ कर जाती दिखाई दे रही है उसे भी पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। वह युवक कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
14 फरवरी को ट्यूशन पढ़ाने घर से दोपहर बाद गई एक अनुसूचित जाति युवती का अगले दिन घर से करीब पांच किमी दूर एक खाली प्लाट में अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई थी। साथ ही दुष्कर्म की आशंका पर चिकित्सकों ने उसकी स्लाइड बना कर जांच के लिए भेज दिया था। घटना के पांच दिन बाद भी युवती की हत्या का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने में जरूर सफलता प्राप्त कर ली। जिसमें युवती एक युवक के साथ बाइक पर बैठ कर जाती दिखाई दे रही है। काफी प्रयास के बाद पुलिस उस युवक का सुराग लगाने में सफल हो गई है। पुलिस के मुताबिक जिसकी बाइक पर बैठ कर युवती जाती दिखाई दे रही है वह युवक कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे ट्रेस करने के बाद पुलिस की एक टीम उसके घर भी गई थी, लेकिन वह घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। यही नहीं उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ताला डाल फरार हो गए हैं।
मोबाइल न होने से हो रही दिक्कत
मुरादाबाद। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जिस युवक को ट्रेस किया है वह अपने पास मौजूद मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर रहा है। लिहाजा पुलिस को उसके पास तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। पुलिस उसके सगे संबंधियों का पता लगा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भी रवाना की है।
विज्ञापन
युवती जिस युवक की बाइक पर दिखाई दी थी उसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। वह घर से फरार है। उसके परिवार वाले भी घर पर मौजूद नहीं हैं। उसकी गिरफ्तारी को टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी
ुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सीसीटीवी फुटेज में युवती जिस बाइक सवार युवक के साथ बाइक से जाती दिखाई दे रही है वह युवक भी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस उसका भी सुराग नहीं लगा सकी है।