{"_id":"6685f2838d3ff32fb8042b95","slug":"the-main-accused-of-kidnapping-and-shooting-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-432368-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपहरण गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसका पिता मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपहरण गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसका पिता मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मूंढापांडे क्षेत्र में दो सगी बहनों को अगवा करने की कोशिश और विरोध करने पर उनके मां-बाप और भाई को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हें को पुलिस में बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुस्लिम और नन्हें के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है।
26 जून की रात मूंढापांडे के गांव में हुए गोलीकांड के बाद से पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। रविवार सुबह पुलिस ने गोलीकांड में मुख्य आरोपी मुस्लिम के दो सहयोगी महफूज और भूरे खान मुठभेड़ में पकड़े गए थे। महफूज के पैर में गोली लगी थी, जबकि एक सिपाही मनोज कुमार जख्मी हुआ था। इसके बाद से मूंढापांडे थाने की पुलिस और एसओजी मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार की रात पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान मुरादाबाद से रामपुर की ओर एक बाइक जाती दिखी थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने बाइक रझेड़ा पुल की ओर मोड़ दी। पुलिस टीम ने बाइक को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपियों की एक गोली हेड कांस्टेबल सतेंद्र के कंधे के पास लगी, जिससे वह जख्मी हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम मुस्लिम बताया और दूसरे ने नन्हें बताया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र हैं। एक सप्ताह पहले युवती को अगवा करने के मामले में शामिल थे। मुस्लिम पर 25 हजार का इनाम घोषित है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल
मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी सतपाल अंतिल बुधवार देर रात जिला अस्पताल पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और एएसपी अमरिंदर सिंह मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक विभाग की टीम बुलाकर मौके पर जांच पड़ताल कराई।