फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The maid flew jewelry and cash from the woman's wife's house

महिला दरोगा के घर से नौकरानी ने जेवर और नकदी उड़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
The maid flew jewelry and cash from the woman's wife's house
मुरादाबाद। बच्चों की देखरेख के लिए रखी गई नौकरानी ने महिला दरोगा के घर से जेवर और नकदी चोरी कर ली। इसके बाद आरोपी नौकरानी काम छोड़कर चली गई। बुधवार को दरोगा आलमारी खोली तो गहने गायब थे। सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला दरोगा रेनू तोमर कोतवाली में तैनात हैं। वह सिविल लाइंस में वशिष्ठ विहार कालोनी में एसपी आईएमटी कार्यालय कैंपस में रहती हैं। रेनू के पति सनी कुमार भी एसपी अभिसूचना कार्यालय में कार्यरत हैं। महिला दरोगा ने बताया कि उन्होंने कंजरी सराय निवासी ज्योति को पांच माह पहले अपने बच्चे की देखभाल के लिए बतौर घर में नौकरानी रखा था। पति-पत्नी के ड्यूटी पर रहने के दौरान नौकरानी ही बच्चे की देखभाल करती थी। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले ज्योति ने बताया कि उसके पति दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनकी देखभाल के लिए उसे काम छोड़ना पड़ रहा है। पति के ठीक होने पर वापस आ जाएगी। महिला दरोगा ने नौकरानी को कुछ रुपये देकर भेज दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उन्होंने जेवर निकालने के लिए अलमारी खोलकर चेक किया तो उनके होश उड़ गए। लॉकर में रखे दस हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर समेत दो लाख रुपये का सामान गायब था। इसके बाद दरोगा ने नौकरानी के घर जाकर देखा तो उसके घर पर ताला लटका हुआ था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि नौकरानी ज्योति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नौकरानी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर कुछ सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed