फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Police claims, machine was not pulled from ear of five year old child

Moradabad: पुलिस का दावा, पांच साल के बच्चे के कान से नहीं खींची गई थी मशीन, ऑटो चालक का बयान दर्ज

Fri, 03 May 2024 05:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 05:23 AM IST
सार

मुरादाबाद में बच्चे की कान से मशीन लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। कहा कि कान की मशीन लूटी नहीं बल्कि कहीं गिर गई है। इस मामले में आटो चालक के बयान भी दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Police claims, machine was not pulled from ear of five year old child
मुरादाबाद में घटना के बारे जानकारी देती बच्चे की मां - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर ऑटो में बैठे पांच साल के बच्चे के कान से मशीन नहीं खींची गई थी, बल्कि मशीन कहीं गिर गई है। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने इसका दावा किया। एसपी सिटी ने बताया कि ऑटो चालक से पूछताछ में पता चला है कि सफर के दौरान भी बच्चे ने एक बार ऑटो में भी मशीन गिरा दी थी। एक अन्य सवारी ने मशीन उठाकर उसकी मां दी थी।

विज्ञापन


कटघर के पीतल नगरी निवासी अधिवक्ता नकुल सिंह का बेटा राघव राजपूत जन्म से सुन नहीं पाता था। पिछले साल अगस्त माह में नकुल ने बेटे की कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी कराई थी। जिसमें एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगाई थी। इसके बाद से राघव सुनने लगा था। नकुल की पत्नी कुसुमलता कोतवाली में बुधवार को केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जिसमें उसने बताया था कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे राघव को साथ लेकर ऑटो में बैठकर टीएमयू बच्चे की स्पीच थेरेपी कराने जा रही थी। रेलवे स्टेशन के सामने बाइक सवार बदमाश राघव के कान से मशीन खींच कर ले गए हैं। इस घटना के बाद से कोतवाली प्रभारी उषा मलिक पुलिस टीम के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी भी इस घटना के खुलासे को लगा दी थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो चालक मिल गया है। चालक ने पूछताछ में बताया कि बच्चे के कान से एक बार मशीन ऑटो में ही गिर गई थी। एक अन्य सवारी ने मशीन उठाकरउसकीमां को सौंप दी थी।


साथ ये भी सलाह दी भी कि वह मशीन अपने पर्स में रख लें। लेकिन कुसुम लता ने दोबारा मशीन बच्चे के कान में ही लगा दी थी। ऑटो चालक ने पूछताछ में ये भी बताया कि उसने किसी भीबाइक सवारों को मशीन खींचते नहीं देखा है। एसपी सिटी ने बताया कि अब मशीन खींचने की पुष्टि नहीं हुई है। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed