{"_id":"68337f1db2ac2f1b010068ca","slug":"the-lover-gave-poison-pills-to-the-nurse-she-barely-survived-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-109125-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका को दे दी जहर की गोलियां, बमुिश्कल बची जान... युवक ने किए थे यह वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका को दे दी जहर की गोलियां, बमुिश्कल बची जान... युवक ने किए थे यह वादे
Mon, 26 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 26 May 2025 02:05 AM IST
सार
काशीपुर की एक नर्स ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने निकाह से इनकार करते हुए आत्महत्या के लिए उसे जहर की गोलियां दे दीं। युवती ने गोलियां खा लीं लेकिन उसकी जान बच गई। पीड़िता ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तराखंड की नर्स को उसके प्रेमी ने आत्महत्या के लिए जहर की गोलियां दे दीं। युवती ने प्रेमी के कहने पर उन्हें खा लिया लेकिन वह किसी तरह बच गई। उसने रविवार शाम को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से प्रेमी और उसके परिवार वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के काशीपुर एक मोहल्ला निवासी युवती का कहना है कि वह काशीपुर के निजी अस्पताल में नर्स है। उसकी जान पहचान ठाकुरद्वारा नगर निवासी एक युवक से हुई। युवक ने उसे निकाह करने का झांसा देकर अपने प्रेम जाल फंसा लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर याैन शोषण भी किया। 19 मई को उसका प्रेमी उसके पास आया और कहने लगा कि उसके परिवार के लोग दोनों का निकाह करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए हम दोनों आत्महत्या करते हैं।
विज्ञापन
युवती के अनुसार उसने उसे खाने के लिए जहर की 20 गोलियां दीं। कहा कि वह भी आत्महत्या कर लेगा। गोली खाने पर हालत बिगड़ने पर युवती के भाई ने काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत में सुधार हो गया।
युवती का कहना है कि एक माह पूर्व शादी को लेकर ठाकुरद्वारा में उसके प्रेमी के घर पर पंचायत भी हुई थी। जिसमें परिजनों ने उसकी शादी करने से इन्कार कर दिया। उधर युवक ने भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर युवती और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने शिकायत लेकर आई युवती और उसके परिजनों से कहा कि यह घटना ठाकुरद्वारा से संबंधित नहीं है। इसलिए उत्तराखंड की पुलिस कार्रवाई करेगी।