फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The letter from the municipality was not received for the measurement of the land in front of the police station.

Moradabad News: कोतवाली के सामने भूमि की पैमाइश के लिए नहीं मिला नगर पालिका का पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The letter from the municipality was not received for the measurement of the land in front of the police station.
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद ने कोतवाली के सामने स्थित दुकानों की भूमि को अपना बताया था। उस पर खोखा रखने का प्रयास शनिवार को किया गया था। जिसका कुछ व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने विरोध किया था। जिस पर नगर पालिका के कर्मचारी खोखा लेकर वहां चले गए थे। दोनों पक्षों ने इसकी मौखिक शिकायत एसडीएम से की गई थी। जिस पर एसडीएम ने गाटा संख्या 51 और 52 की पैमाइश करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि सोमवार को भी नगर पालिका की ओर से पैमाइश करने के लिए कोई पत्र नहीं मिल सका है। विवादित भूमि पर कुछ लोगों ने निर्माण सामग्री के रूप में ईंट आदि रख दिए हैं। उधर, व्यापारी अवनीश सिंघल ने रविवार को बसपा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट की विवेचना उप निरीक्षक रजत कुमार को दी गई है। अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी का कहना है कि उन पर राजनीतिक रंजिश के चलते झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उनका कहना है कि यदि उनके द्वारा रंगदारी मांगने का कोई सबूत हो तो उसे पेश किया जाए। अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने फोन पर गलत रिपोर्ट दर्ज करने की शिकायत एसएससी से की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed