{"_id":"61ce0f0ebd0c8977302bb118","slug":"the-leader-of-the-gang-smuggling-ganja-from-rajdhani-express-arrested-city-news-mbd4144486168","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस से गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस से गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजधानी एक्सप्रेस में असम से लाकर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को पकड़े गए दो आरोपियों समेत उसे भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के एक सदस्य को 23 दिसंबर को जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे पिछले छह महीने से नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के जरिये अपना कारोबार चला रहे थे। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि गिरोह की सरगना राजस्थान निवासी मुकेश है।
इसके अलावा तीन अन्य सदस्य बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। चारों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने इस कार्य के लिए जीआरपी थाने की टीम को बधाई दी है।