फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The leader of a Hindu organization fired indiscriminately with a pistol outside a bar

Moradabad News: बार के बाहर हिंदू संगठन के नेता ने पिस्टल से की थी अंधाधुंध फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The leader of a Hindu organization fired indiscriminately with a pistol outside a bar
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित स्पाइस बार के बाहर रविवार की रात हिंदू महासभा के मंडल प्रभारी प्रदीप शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी। पुलिस की जांच और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस का दावा है कि दर्ज किए गए केस में प्रदीप समेत अन्य आरोपियों के नाम शामिल किया जा रहा है। पुलिस ने पांच आरोपी हिरासत ले लिए हैं।
विज्ञापन


मझोला के दिल्ली रोड पर कांशीराम नगर गेट के सामने स्पाइस बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस परंपरा निवासी रोहित सूरी के नाम है जिसका संचालन मनोज यादव और उनके साथी कर रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रविवार की रात मंडी चौक निवासी डेयरी संचालक सूरज राणा अपने साथियों के बार में पार्टी करने गए थे। सूरज और उनके साथियों ने शराब पीने के बाद खाना खाया। इसके बाद बार के स्टाफ ने उन्हें 11200 रुपये बिल बनाकर दिया। अधिक बिल को लेकर स्टाफ और सूरज के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बार में हंगामा शुरू हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस वक्त बार में हंगामा चल रहा था। उस समय हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी अंकित शर्मा भी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। उनके साथ बुद्धि विहार निवासी हिंदू महासभा के मंडल प्रभारी प्रदीप शर्मा के अलावा अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने सूरज राणा और बार स्टाफ के बीच बीच बचाव करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर सूरज राणा और प्रदीप शर्मा के बीच मारपीट हुई। इस दौरान बाहर के बाहर फायरिंग भी की गई थी। गोली लगने से सूरज घायल हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कई राउंड यहां फायरिंग की गई थी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सूरज के भाई बबलू राणा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर प्रदीप समेत समेत कई नाम केस में शामिल कर रही है। पुलिस ने पांच आरोपी हिरासत में ले लिए हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

बार का लाइसेंस होगा निरस्त, आबकारी विभाग को भेजा जाएगा पत्र
मुरादबाद। बार में पहले 17 अगस्त को बवाल हुआ था। जिस वक्त तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था लेकिन रविवार फिर से बार में बवाल हुआ था। जिसमें फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने बार पर सील लगा दी। अब अधिकारी बार का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आबकारी अधिकारियों को पत्र भेज रहे हैं।


00
जांच में सामने आया है कि प्रदीप शर्मा ने अपनी पिस्टल से फायरिंग की है। पिस्टल उसी के पास है। केस में उसका नाम खोला जा रहा है। बार को सील किया गया है। बार लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आबकारी अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।

कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
00



बार में मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

रविंद्र प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed