फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The lawyers' team defeated the Tehsil team by six wickets.

Moradabad News: वकीलों की टीम ने तहसील टीम को छह विकेट से हराया

Sun, 04 Jan 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The lawyers' team defeated the Tehsil team by six wickets.
बिलारी। नववर्ष शुरू होने के उपलक्ष्य में शनिवार को लक्ष्मी चीनी मिल खेल मैदान में वकीलों और लेखपालों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच हुआ। इस दौरान बार इलेविन ने तहसील इलेविन को छह विकेट से हरा दिया। यह क्रिकेट मैच देखने के लिए चीनी मिल के खेल मैदान पर दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन और तहसील लेखपाल संघ के बीच बेहतर रिश्ते बने रहने के उद्देश्य से एसडीएम विनय कुमार सिंह के निर्देशन में बार इलेविन और तहसील इलेविन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। एसडीएम ने दोनों टीमों के क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद दोनों के बीच टॉस कराया और स्वयं बल्लेबाजी कर मैच की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

सीमित 12 ओवर के इस मैच में तहसील इलेविन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तहसील इलेविन की टीम निर्धारित 12 ओवर में आकाश मौर्य, योगेश, नितिन, अजय और संजू आदि बल्लेबाजों की मदद से पांच विकेट पर 98 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी लक्ष्य का पीछे करने उतरी तहसील इलेविन के एक सलामी बल्लेबाज के जल्दी आउट हो जाने पर तेज बल्लेबाज मोहम्मद जुनैद एडवोकेट बल्लेबाजी करने आए। जुनैद ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए छह छक्के और चार चौकों की मदद से नाबाद रहते हुए कुल 56 रन बनाए।
दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद अबुल 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बार इलेविन के सौरभ, अलंकार, कपिल और अंकित जल्दी जल्दी आउट हो गए। मोहम्मद जुनैद ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका मारकर स्कोर चार विकेट पर 102 रन तक पहुंचाकर छह विकेट से अपनी टीम को मैच जिता दिया।

मैच समाप्ति पर एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार, बिलारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुभाष खोखर, प्रशासनिक हेड देवेश शर्मा आदि ने विजेता टीम बार इलेविन के कप्तान और नाबाद अर्द्धशतक बनाने वाले मोहम्मद जुनैद को विजयी टीम और मैच ऑफ द मैच का अवार्ड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed