फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The lawyer who came to mediate the dispute was beaten to death

Moradabad News: झगड़े का बीच-बचाव कराने आए अधिवक्ता को पीटकर मार डाला

Sun, 13 Apr 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 13 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The lawyer who came to mediate the dispute was beaten to death
डिलारी। दो पक्षों के बीच शुक्रवार को हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता योगेंद्र सिंह पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। शनिवार को घायल अधिवक्ता ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी मुलायम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार शाम सात बजे दुकान से घर जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए खड़े कुलवंत सिंह, राजकुमार, सचिन कुमार व पुष्पेंद्र व अन्य पांच लोगों ने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध किया तो लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। इसी दाैरान बीच-बचाव के लिए आए अधिवक्ता योगेंद्र सिंह पर भी हमला कर किया गया। झगड़े में योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में इलाज के दौरान शनिवार को योगेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी कुलवंत सिंह, राजकुमार, सचिन कुमार व पुष्पेंद्र व अन्य पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी वकील योगेन्द्र कुमार (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मानवता के नाते झगड़े में बीच बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे थे। झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के लोग उनकी बिरादरी के ही थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । उनकी पत्नी मुनेश देवी , पुत्री परी व पुत्र मानव का रो रो कर बुरा हाल था। क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी मुलायम सिंह की तहरीर पर झगड़े की रिपोर्ट दर्ज होने एंव बीच-बचाव करने पहुंचे वकील योगेन्द्र कुमार की मौत की सूचना मिलते ही सभी आरोप अपने अपने घरों से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना डिलारी के गांव चांदपुर चंदूपुर गुलरिया निवासी अधिवक्ता योगेंद्र यादव की हत्या को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष है। योगेंद्र यादव की हत्या की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के काफी अधिवक्ता पहले उनके आवास पर पहुंचे। ां पर उन्होंने योगेंद्र यादव की हत्या को एक साजिश बताय ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह का कहना है कि योगेंद्र यादव की हत्या साजिश के अंतर्गत की गई है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति योगेंद्र यादव को उनके घर से बुलाकर ले गया था पुलिस ने उसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से योगेंद्र यादव हत्या में सही करवाई और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई न होने पर आंदोलन को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed