फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The land of Buddhi Vihar will be more expensive than Civil Lines-Ramganga Vihar

Moradabad News: सिविल लाइंस-रामगंगा विहार से महंगी होगी बुद्धि विहार की जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The land of Buddhi Vihar will be more expensive than Civil Lines-Ramganga Vihar
मुरादाबाद। जिले में एक सितंबर से जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। जिला प्रशासन ने मंगलवार को सर्किट रेट की अनंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी गई है। डीएम के अनुसार 26 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। शहर में (छह मीटर तक चौड़े रास्ते पर) बुद्धि विहार की जमीन सिविल लाइंस और रामगंगा विहार-आशियाना से महंगी होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन सर्किल रेट में बढ़ोतरी के लिए पिछले दो महीने से तैयारी कर रहा था। इसके लिए सभी तहसीलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव के अनुसार सभी दरों को संकलित किया गया। इसमें करीब 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। एक सितंबर से भूमि खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। अधिकारियों का कहना है कि सूची तहसीलवार अनंतिम रूप से तैयार की जा चुकी है। उसकी प्रस्तावित मूल्यांकन सूची की तहसीलवार एक-एक प्रति जनता की जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मुरादाबाद, सहायक महानिरीक्षक निबंधन मुरादाबाद, संबंधित तहसील के एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। साथ ही एक प्रति संबंधित उप निबंधक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा रहेगी। यदि किसी व्यक्ति को इस रेट लिस्ट की किसी दर के संबंध में कोई भी आपत्ति है तो यह अपनी आपत्ति/सुझाव विधिक रूप से साक्ष्य सहित संबंधित में से किसी भी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या प्रतिनिधि के माध्यम से 20 अगस्त से 26 अगस्त की शाम पांच बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन

00

28 अगस्त को होगा आपत्तियों का निस्तारण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 अगस्त को बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जनता से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद मूल्यांकन दर सूची अंतिम रूप से एक सितंबर से जनपद के उप-निबंधक कार्यालयों में प्रभावी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




00
क्षेत्र वर्तमान सर्किल रेट प्रस्तावित सर्किल रेट

सिविल लाइंस 28000 रुपये 34000 रुपये (छह मीटर तक चौड़े रास्ते पर)
बुद्धि विहार 32000 रुपये 39000 रुपये
रामगंगा विहार-आशियाना 23000 रुपये 28000 रुपये
सुपर टेकपाम ग्रीन नया मुरादाबाद 28000 रुपये 34000 रुपये
एकता काॅलोनी 19000 रुपये 23000 रुपये
कटघर बीच 19000 रुपये 23000 रुपये
जामा मस्जिद 17000 रुपये 20000 रुपये
----------------------------------------------------

अकृषक भूमि की दर
रामपुर रोड गुलाबबाड़ी चुंगी 38000 रुपये 46000 रुपये
प्रभात मार्केट 93000 रुपये 112000 रुपये
गुरहट्टी से टाउनहॉल 104000 रुपये 125000 रुपये
टाउनहॉल से अमरोहा गेट 98000 रुपये 118000 रुपये
जिगर काॅलोनी 69000 रुपये 83000 रुपये
बुधबाजार चौराहा जीएमडी रोड से ताड़ीखाना चौक तक (30 मीटर तक) 87000 रुपये 105000 रुपये


पाकबड़ा की अंतिम सीमा से दिल्ली रोड पर सदर द्वितीय की सीमा तक 29000 रुपये 35000 रुपये
कांठ रोड पर सेरुआ चौराहा से आगे सदर तहसील की सीमा तक 18000 रुपये 22000 रुपये
नोट : यह कीमतें प्रति वर्ग मीटर में हैं।
------
विश्व विद्यालय के पास की भूमि की सर्किल रेट प्रति हेक्टेअर 1.72 करोड़ रुपये होगी
- इस्लाम नगर रोड पर हरदासपुर के पास बन रहे विश्वविद्यालय के पास की भूमि का सर्किल रेट 1.72 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेअर प्रस्तावित है। वर्तमान में सर्किल रेट 1.43 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेअर है। इस हिसाब से सर्किल रेट में करीब 29 लाख रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है।
00
जिले में सर्किल रेट में 15 से 20 फीसदी की औसत बढ़ोतरी की गई है। वाणिज्यिक और निर्माण रेट में कोई वृद्धि नहीं की गई है। 26 अगस्त के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। - अनिल कुमार, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed