फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The killers were following Kaushal from the road

Moradabad News: रास्ते से कौशल के पीछे लग गए थे हत्यारे, अंधेरे में पहुंचते ही दाग दी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
The killers were following Kaushal from the road
मुरादाबाद। कौशल हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से लेकर घटनास्थल और एकता कॉलोनी तक 200 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस को कुछ फुटेज में दो संदिग्ध युवक कौशल के पीछे पीछे चलते दिख रहे हैं। जिस जगह कौशल गोली मारी गई थी। वहां न कोई कैमरा है और न और रोशनी थी।
विज्ञापन

अंधेरे में पहुंचते ही हत्यारों ने कौशल को सिर में पीछे से तमंचा सटाकर गोली मारी और भाग गए। अंधेरा होने के कारण हत्यारे किस दिशा में भागे थे। इसका कोई पुष्टि सबूत अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

कौशल बुधवार रात रामलीला मैदान के पास गोद भराई की पार्टी में खाना बनाने गया था। रात करीब सवा 11 बजे वह काम खत्म करने के बाद पैदल ही घर आ रहा था। वह पुतली रोड से होते हुए सूत मिल के पीछे वाले रास्ते पर मंदिर से आगे निकला ही था। अंधेरे मोड पर पीछा कर रहे हत्यारों ने उसके सिर में पीछे से गोली मार दी थी। इसके बाद हत्यारे भाग निकले। कौशल के हाथ में टंगी खाने की थैली। खाना भी वहीं बिखर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने पुलिस टीमें आसपास के क्षेत्र में लगा दी थीं। अफसरों के जाने के बाद पुलिस कर्मी भी चले गए थे। जबकि परिजन मांग कर रहे थे कि आस पड़ोस के कैमरे चेक कर लिए जाएं। इसके बाद परिवार के लोग और रिश्तेदार खुद ही कैमरे चेक करने लगे। कुछ जगह लोगों ने पुलिस के बिना कैमरे चेक कराने से इन्कार कर दिया था। तब परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस कर्मी आए पूरे क्षेत्र में कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिससे दो संदिग्ध युवकों की तस्वीरें हाथ लग गई है। ये दोनों युवक कौशल का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही गोली मारकर भाग निकले थे। अब पुलिस इन संदिग्धों की तलाश में जुटी है।




सिर में पीछे से तमंचा सटाकर मारी गई गोली

पुलिस ने कौशल के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया। इससे पहले शव का एक्सरे कराया गया। जिससे एंट्री व एग्जिट ज्वाइंट देखे गए। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कौशल के सिर में पीछे से 315 बोर का तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। गोली सिर के अंदर फंसी मिली है। जिससे ब्रेन फट गया था। इसके अलावा कौशल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।




एक माह पहले मंडी समिति में आढ़त को लेकर हुआ था विवाद

मुरादाबाद। कौशल के पिता सीताराम सैनी ने बताया कि शादी विवाह का सहालग नहीं होने पर कौशल मंडी समिति में पल्लेदारी का काम भी कर लेता था। एक माह पहले अजय उर्फ प्रमोद से मंडी समिति में आढ़त लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपी अजय उर्फ प्रमोद के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई हुई थी। तब से आरोपी और उसका भाई कौशल से रंजिश रखने लगा था। इसी विवाद में आरोपी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर कौशल की हत्या की है। इस हत्याकांड को अंजाम देने में अजय उर्फ प्रमोद, उसके भाई सुनील, राजकुमार और अनिल शामिल हैं।
पुलिस ने खंगाली आस पड़ोस की फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article