फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The killer of the wife who ran away from the district hospital

जिला अस्पताल से भाग गया पत्नी का आरोपी पति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
The killer of the wife who ran away from the district hospital
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश करने वाला आरोपी जिला अस्पताल से भाग गया है। उसे दो दिन पहले ही भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में रहने वाले संदीप की बेटी निधि का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला था, जबकि, निधि का पति राजू उर्फ राजकुमार पंखे से लटका हुआ था। संदीप के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए तो उन्होंने राजू को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। संदीप की बेटी निधि का विवाह गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर निवासी राजू के साथ हुआ था। होली पर निधि और उसका पति राजू बंगला गांव आए थे, तब से पति-पत्नी यहीं रह रहे थे।
विज्ञापन

रविवार शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था निधि की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में नागफनी थाने में आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी राजू जिला अस्पताल में भर्ती था। सोमवार दोपहर मौका पाकर आरोपी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से फरार हो गया। अस्पताल स्टाफ ने उसे बेड से गायब देखा तो इसकी सूचना सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी राजू पुलिस कस्टडी में नहीं था। परिजन और आस पड़ोस के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed