{"_id":"6a8f54b58a757d447d0a8ac7","slug":"the-juloos-e-mohammadi-was-taken-out-amidst-chants-of-aamad-e-sarkar-marhaba-welcome-to-the-arrival-of-the-prophet-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112919-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन
बिलारी। जश्ने ईदे मिलादुन्नबी के अवसर पर बिलारी में सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ बुधवार दोपहर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में अनेक स्थानों पर फूल बरसाए गए और तबर्रुख भी बांटा गया।
इससे पहले मोहल्ला अंसारियान स्थित मदरसा अंजुमन में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती हामिद अली ने परचम कुशाई कर जुलूस की शुरुआत कराई। इस दौरान जुलूस कमेटी अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफी राजू, जुलूस कमेटी सदस्य व उलमा उपस्थित थे। वहीं रसूले अकरम की शान में सलातो सलाम और विशेष दुआ पढ़ी गई। इसके बाद में नगर में निर्धारित रास्तों से होकर जुलूस निकाला गया।
जुलूस में सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान और केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सदस्य वाजिद हुसैन अंसारी भी शामिल हुए। हाईवे पर गांधी पार्क के पास पहुंचा जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। नगर के उर्दू और अरबी मदरसों के छात्र व शिक्षक रसूले अकरम की शान में नात शरीफ पढ़ते चल रहे थे।जुलूस में मक्का शरीफ, मदीना शरीफ आदि की झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन
पश्चिमी व्यापार मंडल बिलारी के प्रदेश पदाधिकारी केके गुप्ता और सुनील आर्य आदि ने हाईवे पर बस स्टैंड के सामने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पहुंचने पर नगर के उलमा और जुलूस कमेटी पदाधिकारियों का स्वागत किया। भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ पदाधिकारी खिलेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जुलूस-ए- मोहम्मदी में शामिल लोगों का स्वागत किया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के निर्देशन में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।