Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The joy of Diwali: Students showcase their creative flair

Moradabad News: दिवाली का उल्लास, छात्र-छात्राओं ने बिखेरे रचनात्मकता के रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The joy of Diwali: Students showcase their creative flair
मुरादाबाद। शहर के स्कूलों में शुक्रवार को दिवाली उत्सव की धूम रही। सुबह से ही विद्यार्थियों ने रंगोली बनाना शुरू किया और उसमें अपनी रचनात्मकता के रंग बिखेरे। विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रोत्साहन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दिव्य सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने विकसित भारत, अयोध्या दीपोत्सव, मिशन नारी शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एआई और मानवता जैसे विषयों पर मनमोहक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में 13 ग्रुप ने भाग लिया। डॉ. प्रदीप शर्मा और सुशील कुमार शर्मा निर्णायक रहे।
विज्ञापन

रानी अहिल्याबाई ग्रुप ने प्रथम, सावित्री बाई फुले ग्रुप ने द्वितीय और लक्ष्मीबाई ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में इंटर कॉलेज गुलाबबाडी में प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार, आचार्य राधे श्याम और गोविंद ने शुभारंभ किया। छात्रा परी और मानवी ने भगवान धन्वंतरि के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार ने पुरस्कृत किया।
आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हुई रंगोली प्रतियोगिता में लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में निदेशक नीतू सिंह और पिंकी चौहान शामिल थीं। छात्रा वंशिका, यशी, सिमरन और खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा परी, तेजस्विनी, प्रगति, दीशू और प्राची द्वितीय रहीं। तृतीय स्थान पिंकी यादव, आयना सागर और सिमरन को मिला। प्रधानाचार्य हिमांशु यादव और निदेशक नीतू सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन दीपक रस्तोगी ने किया और रजनी शर्मा संयोजिका रहीं।


रामलीला मंचन के साथ मनाया दिवाली उत्सव
मुरादाबाद। साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दिवाली उत्सव पर रामलीला मंचन का आयोजन हुआ। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली सजाई और वंदनवार से मंच सज्जा की। उन्होंने एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रदूषण रहित पटाखे छोड़े गए। विशिष्ट अतिथि मुंबई से धनंजय कुमार और सुनैना साहू ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक सुशील साहू, प्रधानाचार्या अर्चना साहू ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य गौरांग साहू, राधिका साहू, शैलजा रस्तोगी, निमित जायसवाल, राजीव सक्सेना, कीर्ति आर्य, अनूप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed