फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of stray cattle and illegal mining was raised at the meeting of the Bharatiya Kisan Sangh.

Moradabad News: भारतीय किसान संघ की बैठक में गूंजा आवारा पशुओं और अवैध खनन का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The issue of stray cattle and illegal mining was raised at the meeting of the Bharatiya Kisan Sangh.
पाकबड़ा। भारतीय किसान संघ विकास खंड मुरादाबाद की मासिक बैठक रविवार को नानकबाड़ी आश्रम में हुई। जिसमें क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। इसमें विशेष रूप से आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान और क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन के मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत भारतीय किसान संघ के पारंपरिक जयघोष के साथ हुई। चर्चा के दौरान किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि इस समय आवारा पशु खेती के लिए सबसे बड़ा संकट बन चुके हैं। रात-भर जागकर खेतों की रखवाली करने के बावजूद छुट्टा पशु किसानों की खून-पसीने की मेहनत को मिनटों में बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही, क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई। किसानों का आरोप है कि अवैध खनन के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और कृषि भूमि की उर्वरता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से संपर्क मार्ग भी जर्जर हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जल्द ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने आवारा पशुओं और खनन माफियाओं पर लगाम नहीं लगाई, तो भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिला जैविक प्रमुख जयवर्धन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद सिंह, ब्लॉक मंत्री प्रशांत, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजकिशोर सैनी, घनश्याम, किशनलाल, महिपाल, सूरजपाल, सरदार सिंह, सनी, ओमप्रकाश, प्रताप, राज सैनी, अमित, राजा, भूपेंद्र, गिरधारी और मित्रपाल समेत कई कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे रहे।

जयघोष के साथ समापन
बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजकिशोर सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूरा परिसर भारतीय किसान संघ जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा। संगठन ने आगामी माह की रूपरेखा तय करते हुए सदस्यता अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed