{"_id":"6a10c0400d263bf0c503b488","slug":"the-issue-of-roads-being-broken-in-villages-for-the-jal-jeevan-mission-has-been-raised-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113777-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जल जीवन मिशन के लिए गांवों में तोड़े गए रास्तों का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जल जीवन मिशन के लिए गांवों में तोड़े गए रास्तों का उठा मुद्दा
विज्ञापन
कांठ। बीडीसी छजलैट की बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में तोड़े गए रास्तों को बिना बनाए छोड़ दिए जाने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। कार्यक्रम में आवश्यक विकास कार्यों को कराने के लिए रणनीति भी बनी।
शुक्रवार को ब्लाॅक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की प्रगति के बारे में बताया गया। समंदपुर के चौधरी यशपाल सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में खोदने के बाद बिना मरम्मत किए छोड़े गए रास्तों व अनेकों जगह अधूरे पड़े निर्माण कार्यों का मुद्दा उठाया। जिस पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वे हुआ है। खोदे गए रास्तों की मरम्मत की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्थाओं की है।
कृषि बीज भंडार छजलैट के प्रभारी अनिल कुमार ने कृषि विभाग, कृषि रक्षा इकाई, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, सोलर प्लांट, कृषि यंत्रों, नलकूप, पीएम सम्मान निधि आदि योजनाओं की जानकारी दी। दिगंबर सिंह राठी ने ग्राम्य विकास की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
थाना छजलैट की एसआई रेखा श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण, महिला जागरूकता और हेल्पलाइन नंबरों आदि की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने जल संरक्षण, जल निकास प्रबंधन, स्वयं सहायता समूह, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम-सीएम आवास, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशनों आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मनकुआ के प्रधान एवं ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों के कार्यकाल के कुछ दिन शेष बचे हैं, इसलिए ग्राम पंचायतों के विकास के भविष्य की योजना स्पष्ट होनी चाहिए। ब्लाॅक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह, गन्ना विकास समिति कांठ के पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, चौधरी वीर सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। ग्राम प्रधान सचिन चौधरी, चरन सिंह, समरपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, गजराज सिंह, हरिओम सिंह, तरुण चौधरी, कमल वीर सिंह, खुर्शीद अंसारी आदि मौजूद रहे।