फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of not receiving Kisan Samman Nidhi was raised in the Chaupal.

Moradabad News: चाैपाल में किसान सम्मान निधि न मिलने का उठाया मुद्दा

Sat, 03 Jan 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The issue of not receiving Kisan Samman Nidhi was raised in the Chaupal.
ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत लौंगीकला और लौंगी खुर्द में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे लेकिन अन्य विभागों के कर्मचारी नहीं आए। इससे अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं ग्रामीण नहीं रख सके।
विज्ञापन

गांव लौंगीकला में चौपाल की अध्यक्षता एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने की। यहां पर एडीओ पंचायत, एडीओ सहकारिता रामाशीष प्रजापति और सचिव जसपाल सिंह ने पहले ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न विकास योजना की जानकारी दी। उन्हें पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यहां पर गांव के सादिक अहमद, जाहिद अहमद और खातून बेगम ने काफी समय से किसान सम्मान निधि की धनराशि न आने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर उसका समाधान करने का निर्देश एडीओ कृषि को दिए हैं। यहां पर सतीश के घर के पास टूटी नाली की मरम्मत की भी मांग की गई। जबकि बीडीओ उमाकांत मुदगल ने गांव लौंगी खुर्द में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने भी ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बताया। यहां पर राजपाल के घर के पास खराब पड़े सरकारी हैंड पंप को ठीक करने की मांग की गई। दोनों स्थानों पर राजस्व विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा जबकि शासन के निर्देश है की चौपाल में सभी विभागों के अधिकारी पहुंचने चाहिए वीडियो पंचायत योगेंद्र सिंह ने अन्य विभागों के अधिकारियों या कर्मचारी के चौपाल में न पहुंचने की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि सिर्फ विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही चौपाल में पहुंचे। फोटो 2 ठाकुरद्वारा के गांव लौंगी खुर्द में चौपाल में समस्याएं सुनते अधिकारी संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed