फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of not having a medical college in Moradabad echoed in the House.

Moradabad News: सदन में गूंजा मुरादाबाद में मेडिकल काॅलेज न होने का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The issue of not having a medical college in Moradabad echoed in the House.
मुरादाबाद। विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को कांठ से सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुरादाबाद में सरकारी मेडिकल काॅलेज न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज न होने से गंभीर मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता है। निजी मेडिकल काॅलेजों की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अमर उजाला ने भी मुरादाबाद में मेडिकल काॅलेज न होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। मेडिकल काॅलेज के अभाव में हो रही माैतों पर लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। अब कांठ विधायक ने भी इसी मुद्दे को सदन में उठाया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य पर भारी भरकम बजट पेश किया लेकिन हकीकत में यह बजट धरातल पर नहीं है। अस्पतालों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। वह निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। विधायक ने आयुष्मान कार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कार्ड मरीजों के साथ एक धोखा है। बहुत से अस्पताल तो आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुरादाबाद में एक मेडिकल कॉलेज की जरूरत बताते हुए जल्द से जल्द सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की। विधायक ने सरकारी अस्पतालों में मानक के अनुसार चिकित्सकों और स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग भी उठाई।

=------------
कुंदरकी विधायक ने भी क्षेत्र के विकास का मुद्दा उठाया

कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने भी शुक्रवार को सदन में क्षेत्र के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव से पहले कुंदरकी क्षेत्र के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण अभी कुंदरकी विधानसभा में बहुत से कार्य होने बाकी हैं। विधायक ने ग्राम डींगरपुर और सिरसखेड़ा में राजकीय डिग्री कॉलेज, ग्राम लालाटीकर और सरकड़ा खास में राजकीय इंटर कॉलेज, ग्राम लालटीकर, परशुपुरा बाजे और हुसैनपुर चिरावली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 गांवों की आबादी के बीच 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन, कोसी नदी पर अस्थायी बांध व ग्राम फिरोजपुर और जैतिया सादुल्लापुर के मध्य गागन नदी पर पुल के निर्माण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed