{"_id":"67672d0ee804f7daf70a5da7","slug":"the-issue-of-monthly-notice-of-gst-was-raised-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-547494-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जीएसटी के मासिक नोटिस का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जीएसटी के मासिक नोटिस का मुद्दा उठा
विज्ञापन
मुरादाबाद। जोनल टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में जीएसटी रिटर्न को लेकर भेजे जा रहे नोटिस का मुद्दा उठाया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस संबंध में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के संकाय कक्ष में शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक की गई। एसोसिएशन के महासचिव ने सभा की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। इसके बाद संशोधन के साथ कार्रवाई सर्व सम्मति से पास कर दी गई। सदस्यों ने नववर्ष 2025 की सभा के संबंध में रूपरेखा पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गुफरान माजिद ने की।
बैठक के दाैरान सदस्यों ने कहा कि राज्य कर विभाग द्वारा मासिक रिटर्न की स्क्रूटनी से संबंधित नोटिस व्यापारियों को भेजे जा रहे हैं। इससे व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। सिर्फ वार्षिक आधार पर ही नोटिस जारी होना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 से वार्ता कर इस समस्या का हल निकाला जाएगा। सदस्यों को अवगत कराया गया कि सभी लोग अधिवक्ता न्यासी समिति की सदस्यता अवश्य लें, ताकि आपात स्थिति में उनके परिवार के सदस्यों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष गुफरान माजिद ने बताया कि कार्यकारिणी सभा और सेमिनार का आयोजन अप्रैल या मई 2025 में किया जाएगा। इसमें प्रांतीय संगठन के सभी पदाधिकारी भी आएंगे। बैठक में संजीव बिहारी भटनागर, सैयद आरिफ अली, राजीव विश्नोई, विनीत वर्मा, विपुल कुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रवि प्रकाश राय, गौरव गुप्ता मौजूद रहे।