फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The incident took place on Friday in Umri village of Pakbada police station area, police filed a case

पाकबड़ा के गांव में प्रधान के घर हमला, पथराव और फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
The incident took place on Friday in Umri village of Pakbada police station area, police filed a case
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव में शुक्रवार को चुनाव की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने प्रधान के घर हमला बोल लिया। आरोपियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि पथराव व फायरिंग की। प्रधान ने एक प्रत्याशी और उसके परिजन व साथियों पर आरोप लगाया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी आस मोहम्मद मौजूदा प्रधान हैं। इस बार सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। आस मोहम्मद ने चुनाव प्रत्याशी इदरीश को सपोर्ट किया था, जबकि दूसरे पक्ष के सिब्ते हसन ने प्रत्याशी खैरुल को सपोर्ट किया। शुक्रवार की शाम को सिब्ते हसन, राहत जान, मुजम्मिल, कामिल, मुजस्सिम गनी, शाहनवाज सहित एक दर्जन अज्ञात के साथ प्रधान आस मोहम्मद के घर पर चढ़ाई कर दी। कहा कि इसने हमारे प्रत्याशी को हरवाया है। आरोपहै कि सिब्ते हसन पक्ष ने आस मोहम्मद के घर पर चढ़ाई कर जमकर पथराव किया और राहतजान ने फायरिंग की। पथराव और गोलीबारी से ग्रामीण अपने अपने घरों में कैद हो गए। हर तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही थी। जिसमें प्रधान का भाई फिरोज बाल बाल बच गया। इस घटना से महिलाओं व बच्चों में चीख पुकार मच गई। गांव में एक घंटे तक बवाल हुआ। हमले में फिरोज, इस्लाम, बाबू, अंजार घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं हमलावर फरार हो गए। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है। प्रधान आस मोहमद ने पुलिस को छह नामजद सिब्ते हसन, राहत जान, मुजम्मिल, कामिल, मुजस्सिम गनी और शाहनवाज एवं दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि उमरी गांव में चुनाव को लेकर प्रधान के घर पर हमला बोल दिया था। तहरीर के आधार छह नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed