{"_id":"68eeaf325a22ae016005a75d","slug":"the-husband-wanted-to-murder-his-wife-by-using-her-as-a-pawn-two-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-751406-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पहले पति को मोहरा बनाकर पत्नी की हत्या करना चाहता था पति, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पहले पति को मोहरा बनाकर पत्नी की हत्या करना चाहता था पति, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहले पति हबीब को फंसाने में साजिशकर्ता नसरीन खुद साजिश की शिकार हो गई। साजिश में शामिल दूसरे पति अफजाल ने हबीब को मोहरा बनाकर नसरीन की ही हत्या का षड़यंत्र रच दिया। शूटरों को नसरीन के पैर की जगह सिर में गोली मारने को तैयार कर लिया लेकिन निशाना चूकने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने मंगलवार को अफजाल और उसके साथी इसरार को गिरफ्तार कर गोलीकांड का खुलासा कर दिया। नसरीन का जिला अस्पताल में पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे के वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी नसरीन के पति अफजाल ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि वह नसरीन को दवा दिलाने के लिए रामपुर के पंजाब नगर जा रहा था। रास्ते में घेर कर नसरीन को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। उसने आरोप लगाया कि नसरीन के पहले पति हबीब और उसके साथियों ने गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि तीन साल पहले वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी हबीब के साथ नसरीन की शादी हुई थी। हबीब से तलाक होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले उसने वीरपुर वरियर उर्फ खरग निवासी अफजाल से निकाह कर लिया था।
इसके बाद से नसरीन हबीब पर तीन मुकदमे दर्ज करा चुकी थी लेकिन वह जेल नहीं गया। पुलिस ने जांच पड़ताल और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पति अफजाल और उसके साथ इसरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नसरीन ने खुद पर गोली चलवाकर पहले पति हबीब को जेल भिजवाने की साजिश रची थी। उसकी इस साजिश में पति अफजाल ने अपने मौसेरे भाई नफीस, उसके दोस्त लल्ला और इसरार को भी शामिल कर लिया।
विज्ञापन
योजना के मुताबिक पति-पत्नी बाइक से रामपुर जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में मुंडिया मलूकपुर के जंगल में बाकी चारों आरोपी मिल गए और उन्होंने महिला को गोली मार दी। महिला की पीठ में छर्रे लगे। इसके बाद आरोपी भाग गए और अफजाल ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। आरोपी अफजाल ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि कि वह भी नसरीन से छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने अलग से साजिश रची और गोली चलाने वाले शूटरों से कहा कि वह नसरीन के पैर नहीं सिर को निशाना बनाकर गोली चलाएं लेकिन शूटर निशाना चूक गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
00
पहले पति हबीब पर चार केस दर्ज करा चुकी है नसरीन
मुरादाबाद। मूंढापांडे के पैपटपुरा निवासी नसरीन की शादी तीन साल पहले वीरपुर वरियार निवासी हबीब के साथ हुई थी। आए दिन झगड़ा और मारपीट होने की वजह से हबीब ने नसरीन को तलाक दे दिया था। इस मामले में नसरीन ने हबीब के खिलाफ केस दर्ज कराया था। करीब डेढ़ साल पहले नसरीन ने वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी अफजाल से निकाह कर लिया था। एक साल पहले उसने हबीब, यासीन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। दो माह पहले भी दलपतपुर के पास नसरीन और उसके पति अफजाल के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में भी महिला ने केस दर्ज कराया था। इसके बावजूद भी महिला हबीब पर केस दर्ज कराना चाहती थी। सोमवार को भी उसने केस दर्ज करा दिया था।
00
पांच दिन पहले रची गई थी साजिश
मुरादाबाद। हबीब को फंसाने के लिए नौ अक्तूबर की रात अफजाल के घर में ही साजिश रची गई थी जिसमें उसकी पत्नी नसरीन, इसरार, नफीस और लल्ला भी शामिल हुए थे। जहां पूरा प्लान तैयार किया गया था। कहां घटना दिखानी है। इसके बाद आरोपी ने वह स्थान भी देखा जहां इस पूरी घटना को अंजाम दिया जाना था। सुबह का समय इसलिए चुना गया कि उस समय रास्ते से कम ही लोग गुजरते हैं। महिला ने खुद बिरयानी बनाकर साजिश में शामिल सभी लोगों को खिलाया था।
00
इसरार ने मारी नसरीन को गोली, नफीस और लल्ला ने किए थे हवाई फायरिंग
मुरादाबाद। योजना के मुताबिक इसरार ने ही नसरीन को निशान बनाकर 312 बार के तमंचे से फायरिंग की थी जबकि नफीस और लल्ला ने भी तमंचों से हवाई फायरिंग की थी। इस बार महिला और उसके पति ने हबीब को जेल भिजवाने की बड़ी साजिश रची थी लेकिन पुलिस की गहनता से जांच ने हबीब को जेल जाने से बचा लिया।