फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The husband told his dark-skinned wife, I don't like you, we got married under family pressure

Moradabad News: सांवली पत्नी से पति बोला, तू मुझे पसंद नहीं, परिवार के दबाव में की शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
The husband told his dark-skinned wife, I don't like you, we got married under family pressure
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को शादी के छह माह में ही पत्नी सांवली लगने लगी। उसने पत्नी से कहा कि मुझे तू पसंद नहीं थी। परिवार के दबाव में आकर मैंने शादी की है। पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत चार पर केस दर्ज कराया है, जिसमें ससुर पर छेड़खानी करने का आरोप है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2024 को सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी से पहले पति ने परिवार के लोगों के साथ उसके घर आकर उसे पसंद किया था। आरोप है कि शादी के बाद पहले दिन से ही आरोपी पति उसके रंग-रूप को लेकर टिप्पणी करने लगा। शुरुआत में पीड़िता ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन उसका उत्पीड़न बढ़ता गया। आए दिन उसे ताना देने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि 11 अगस्त 2024 को पति, ससुर, सास, ननद ने उसके साथ मारपीट की। पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह लहूलुहान हो गई। ननद ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed