फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The house allotted to the former district president of SP was vacated.

Moradabad News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को आवंटित मकान खाली कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
The house allotted to the former district president of SP was vacated.
मुरादाबाद। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास शर्मा के नाम आवंटित आवास को नगर निगम ने खाली कराकर अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवास को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी की। सिविल लाइंस में चक्कर की मिलकर स्थित भवन संख्या बी-1 को 1994 में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास शर्मा को आवंटित किया गया था।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह शासनादेश के प्रावधानों के विपरीत बिना किरायेदारी अनुबंध किए नियम विरुद्ध आवंटन किया गया था। इस भवन को आवंटी ने शासनादेश के अनुसार 15 वर्ष किराया अवधि पूर्ण होने के बाद भी खाली नहीं किया। इसे लेकर नगर निगम ने भवन का आवंटन निरस्त कर खाली कराने के लिए नोटिस भी जारी किया था। नोटिस के बाद शुक्रवार को निगम ने भवन को अपने कब्जे में ले लिया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि मकान का क्षेत्रफल 150 मीटर है। इसकी बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed