फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The horoscope of the infected people admitted in the private hospital remained

निजी अस्पतालों के आईसीयू बैड का सत्यापन कराएगा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
The horoscope of the infected people admitted in the private hospital remained
मुरादाबाद। निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड और भर्ती मरीजों से वसूल की गई धनराशि की प्रशासन जांच कराएगा। इसके लिए मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन से सभी अस्पतालों से ब्योरा जुटाने को कहा है। मरीजों के मोबाइल नंबर पर भी फोन करके उनसे जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

इन दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में आईसीयू बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मंडलायुक्त तक मरीजों के परेशान होने की सूचनाएं पहुंच रहीं हैं। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने बताया कुछ अस्पतालों में मरीजों से मनमाना शुल्क वसूलने की भी शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। मंडलायुक्त ने बताया कि मुरादाबाद जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों के आईसीयू बेड पर भर्ती मरीजों की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। मरीज का नाम, मोबाइल नंबर, वह कब से भर्ती है कब छुट्टी मिली, उसका ऑक्सीजन लेवल, सिटी स्कैन आदि ब्योरा तैयार किया जाएगा। रैंडम आधार पर मरीज या उसके तीमारदार को फोन करके मंडलायुक्त खुद बात करेंगे। मंडलायुक्त के अनुसार कुछ अस्पतालों में सरकारी तौर पर वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत तय दरों पर मरीजों से वेंटिलेटर शुल्क ले सकते हैं। यदि किसी अस्पताल में मरीज से ज्यादा रुपये लिए हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed