फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The history-sheeter of Sambhal is the fake home guard who blows the cash of the businessman

हिस्ट्रीशीटर बदमाश बदमाश निकला होमगार्ड की वर्दीधारी रोडवेज बस का यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The history-sheeter of Sambhal is the fake home guard who blows the cash of the businessman
मुरादाबाद/पाकबड़ा। स्क्रैप कारोबारी को बदहवाश कर लाखों की नकदी उड़ाने वाला बदमाश फर्जी होमगार्ड और संभल का हिस्ट्रीशीटर हुकुम सिंह निकला। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि हिस्ट्रीशीटर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। यह गिरोह जहरखुरानी की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर निवासी स्क्रैप कारोबारी मगरूब हुसैन 12 जुलाई की रात गाजियाबाद के मोहन नगर से रोडवेज बस में सवार हुए थे। उनके पास चार लाख 65 हजार रुपये की नकदी भी थी। गजरौला में होमगार्ड की वर्दी पहने बदमाश ने उन्हें नशीला बिस्कुट खिलाकर बदहवाश कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश ने कारोबारी का रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। कारोबारी मगरूब हुसैन को बैग छीनने का अहसास हुआ तो उन्होंने विरोध किया। कारोबारी के विरोध करने पर बदमाश ने रुपये से भरा बैग बस से नीचे फेंक दिया था। नकदी भरे बैग को बस के पीछे अपने वाहन से चल रहे हिस्ट्रीशीटर हुकुम सिंह के साथी उठाकर फरार हो गए थे। बस में लूट का शोर मचने पर अन्य सवारियों व पीड़ित ने होमगार्ड की वर्दी पहने बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वर्दी पहने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह फर्जी होमगार्ड है। उसने वर्दी पर महेश शर्मा की नेमप्लेट लगा रखी थी। आरोपी ने खुलासा किया कि वह वास्तविक रूप से संभल जिले के हयातनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश हुकुम सिंह है। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी और रकम बरामद करने में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। हिस्ट्रीशीटर बदमाश हुकुम सिंह को अभी पुलिस हिरासत में और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed