फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The high road and deep sides in the city have increased the problems of the people.

Moradabad News: नगर में सड़क ऊंची और साइडें गहरी होने से लोगों की बढ़ी परेशानी

Mon, 01 Dec 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The high road and deep sides in the city have increased the problems of the people.
कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे ऊंचा होने से गहरी साइड पटरी, जिससे हो रहे हादसे। संवाद
कांठ। नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे का चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके अंतर्गत हाईवे के ऊंचा होने से दोनों साइडें (पटरी) काफी गहरी हो गई हैं, जिस कारण नगर में हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने कई माह पहले छजलैट से लेकर बाया कांठ नगर होते हुए बिजनौर जनपद की सीमा (सहसपुर बॉर्डर) तक 13 किलोमीटर दूरी के मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया था। यह हाईवे दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जा रहा है। पूर्व में चौड़ीकरण कार्य की रफ्तार काफी धीमी रहीं, लेकिन अब कार्य ने तेजी पकड़ी है। वर्तमान में कांठ नगर में हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था के द्वारा हाईवे पर काला डामर डाला जा रहा है। जिससे सड़क तो काफी ऊंची हो गई है, लेकिन इसके दोनों ओर की इंटरलॉकिंग साइडें (पटरी) बहुत ही गहरी हो गई हैं।
विज्ञापन

जिस कारण नगर के लोगों, दो पहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा चालकों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं नगरवासियों अपने वाहनों को लाने और ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा काले डामर की एक लेयर डाली है, बताया जा रहा है कि इसके ऊपर बारीक बजरी के दूसरे डामर की लेयर भी डाली जाएगी। जिसके बाद सड़क की ऊंचाई और अधिक बढ़ व साइडें काफी गहरी हो जाएंगी। नगर के लोगों ने सड़क के दोनों ओर की साइडों को भी ऊंचा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





-- ------ कोट
अभी नगर क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार हादवे का चौड़ीकरण चल रहा है। जब यह काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद दोनों ओर की पटरी को हाइवे के लेवल से नगर पंचायत के द्वारा बनवाया जाएगा, इसके लिए पूरा प्रोजेक्ट बनवाया जा रहा है। वहीं हाइवे चौड़ीकरण की जद में आए बिजली के खंभों को भी पीछे हटवाकर लगाए जाने की कार्य चल रहा है, ताकि कोई हादसा न हो।
इकबाल आलम अध्यक्ष नगर पंचायत, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed