{"_id":"6979262452a096112d034115","slug":"the-hearing-in-the-gangster-case-registered-against-the-former-block-chief-will-be-held-on-february-6-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-821866-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मामले में छह फरवरी होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मामले में छह फरवरी होगी सुनवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मामले में मंगलवार को मतदान के कारण सुनवाई टल गई। इस मामले में अब छह फरवरी सुनवाई होगी।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में 12 जनवरी 2022 को स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव सरन शर्मा और भोजपुर के हुमायूंपुर निवासी खुशवंत उर्फ भीम को गिरफ्तार किया था। जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि ललित कौशिक ने सुपारी देकर भीम और केशव से कुशांक गुप्ता की हत्या कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले की सुनवाई सुनवाई एडीजे पांच (स्पेशल गैंगस्टर एक्ट) रेशमा चौधरी की अदालत में चल रही है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव में मंगलवार को मतदान होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में छह फरवरी को सुनवाई होगी।