फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The head of the Jama Masjid committee was released and reached Sambhal with a procession

Moradabad News: जामा मस्जिद कमेटी के सदर की हुई रिहाई, जुलूस के साथ पहुंचे संभल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The head of the Jama Masjid committee was released and reached Sambhal with a procession
संभल में रिहाई के बाद जामा म​स्जिद कमेटी सदर जफर अली को कंधे पर बैठाकर जाते लोग। संवाद
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में गिरफ्तार किए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की शुक्रवार को रिहाई हो गई। वह जेल से जब संभल पहुंचे तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

आतिशबाजी की गई और फूल मालाएं डालीं। सदर कार में खड़े होकर हाथ हिलाते आगे बढ़े। सदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस बयान में वह जेल गए हैं, वह बयान तो अब खत्म हो गया। अब मामला अदालत का है तो अदालत में उसका निर्णय होगा।
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली 23 मार्च से जेल में बंद थे। उन पर बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने समेत कई गंभीर आरोप हैं। एसआईटी द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में इसका उल्लेख किया गया है। सदर की जमानत सेशन कोर्ट से खारिज हो गई थी। इसके बाद परिजन हाईकोर्ट पहुंचे थे। जहां से 24 जुलाई को जमानत मिल गई थी लेकिन चार्जशीट दाखिल होने के दौरान पुलिस ने विवेचना कर बीएनएस की धारा 353(2), 61(2)(a) का भी आरोप पाया था। इसके चलते उनकी जमानत के लिए बुधवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। जहां जमानत खारिज कर दी थी। इसके बाद एमपी/एमएलए कोर्ट सत्र न्यायालय में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई थी। जहां से जमानत मिल गई थी। अब उनकी रिहाई हो गई है। वह 4 महीने 9 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed