{"_id":"68d99b320008a211840c2291","slug":"the-half-yearly-examination-will-be-held-in-the-second-and-third-week-of-october-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-740460-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आरएसएस ने महानगर की 14 बस्तियों में किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आरएसएस ने महानगर की 14 बस्तियों में किया पथ संचलन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को 14 पथ संचलन कार्यक्रम किए गए। मुरादाबाद महानगर को संगठन की दृष्टि से विभाजित 90 बस्तियों में पथ संचलन के कार्यक्रम होंगे। आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर स्वयं सेवकों में उल्लास-उमंग दिखा। खाकी रंग की फुल पैंट, सफेद चमकदार शर्ट के साथ सिर पर काली टोपी और हाथ में दंड लिए अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों के पथ संचलन देखने लायक था। कई स्थानों पर पथ संचलन का स्वागत किया।
चंद्र नगर में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुशील ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का 100वां वर्ष प्रारंभ हो रहा है। संघ द्वारा निश्चित किए गए समाज के पांच परिवर्तन समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य केबीसी को लेकर समाज के बीच जाएंगे।
समाज के बीच इन विषयों को स्थापित करने का कार्य करेंगे, ताकि समाज इन पांचों विषयों को अपने व्यवहार में लेकर आए। नया मुरादाबाद की माता वाली मिलक बस्ती में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ के 6 उत्सवों में गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन, विजयादशमी, वर्ष प्रतिपदा, हिंदू साम्राज्य दिवस तथा मकर संक्रांति को रखा।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा समर्पण भाव को, रक्षाबंधन समरसता व समानता के भाव को, वर्ष प्रतिपदा विजयादशमी हिंदू साम्राज्य दिवस पुरुषार्थ व राष्ट्र भाव को तथा मकर संक्रांति द्वारा सही दिशा में समय का परिवर्तन एवं संगठन के भाव का निर्माण होता है। उन्होंने कार्यक्रम में आए स्वयंसेवकों को विजयदशमी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
इन स्थानों पर हुए कार्यक्रम
पीतल नगरी की सूरज नगर बस्ती, गोविंद नगर की दुर्गेश बस्ती, गोविंद नगर की कृष्ण बस्ती, हनुमान नगर की दीवान बाजार बस्ती, रामगंगा विहार की आशियाना बस्ती, चंद्र नगर में, कांशीराम नगर की कांशीराम बस्ती, कांशीराम नगर की मिलन विहार बस्ती, प्रकाश नगर की गायत्री नगर बस्ती, नया मुरादाबाद की माता की मिलक बस्ती, नया मुरादाबाद की मंगूपुरा बस्ती, महादेव नगर की सब्जीपुर बस्ती, हनुमान नगर, कटघर में डिप्टी जगन्नाथ शिशु मंदिर के पद संरक्षण के कार्यक्रम हुए।
इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान विभाग प्रचारक ब्रजमोहन, प्रांत रोड प्रमुख ओमप्रकाश शास्त्री, महानगर कार्यवाह विपिन, विभाग संचालक सुरेंद्र, विभाग सेवा प्रमुख कमलकांत, विभाग व्यवस्था प्रमुख संदीप, विभाग प्रचारक प्रमुख पवन आदि मौजूद रहे।