{"_id":"6a7cdd3414984ec6fa022865","slug":"the-grand-festival-of-independence-will-be-celebrated-with-great-enthusiasm-preparations-are-underway-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114960-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हर्षोल्लास से मनाया जाएगा आजादी का महापर्व, चल रही तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हर्षोल्लास से मनाया जाएगा आजादी का महापर्व, चल रही तैयारियां
Thu, 13 Aug 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
कांठ। 15 अगस्त को नगर व क्षेत्र में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इससे पहले सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। बाजारों में तिरंगा सामग्रियों की बिक्री के लिए दुकानें सजी हुई हैं। बच्चों के द्वारा दुकानों से तिरंगा सामग्री की खरीदारी भी की जा रही है।
आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नगर पंचायत कार्यालय कांठ, नगर पंचायत कार्यालय उमरी कलां, खंड विकास कार्यालय छजलैट, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, तहसील, पंजाब नेशनल बैंक, ब्लॉक संसाधन केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहकारी गन्ना विकास समिति, थाना कांठ, थाना छजलैट, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा सिंडिकेट बैंक, रोजवेज बस स्टैंड, सहकारी समितियों, उप डाकघर आदि सहित तमाम शिक्षण संस्थानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक पार्टी कार्यालयों पर निर्धारित समय में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे रिहर्सल कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के लिए बाजारों में तिरंगा सामग्रियों की लोगों के द्वारा खरीदारी की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले वर्षों से बिक्री अच्छी हैं।