फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The government is trying to weaken institutions like the UGC.

Moradabad News: यूजीसी जैसी संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The government is trying to weaken institutions like the UGC.
मुरादाबाद। सवर्ण समाज की ओर से लाइनपार स्थित ड्रीमलैंड बैंक्वेट हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि हमारा देश अजूबों का देश बनता जा रहा है। यदि आरक्षण का उद्देश्य समाज को आगे बढ़ाना था, तो आज भी समाज में पिछड़ापन क्यों है ? सरकार शिक्षा व्यवस्था व यूजीसी जैसी संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आरक्षण पर सरकार को सभी समाज के बारे में सोचना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता और संगठन शक्ति अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय कायस्थ मंच के अध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आकर युवाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए। राष्ट्रीय सवर्ण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश में सभी वर्गों के लिए समान नीति और समान अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

सामान्य जन चेतना मंच के अध्यक्ष पंडित पंकज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सवर्ण समाज का सबसे अधिक शोषण हुआ है। आयोजक रजत शर्मा ने कहा कि वह हमेशा सवर्ण समाज के साथ खड़े हैं, समाजहित की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। सह-आयोजक दुष्यंत कौशल ने कहा कि समाज के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य राजेश शर्मा, कर्णवीर शर्मा, चंचल शर्मा, मनोज व्यास, नवीन शर्मा, सूर्य शर्मा, मोहित दुबे, प्रांजल शर्मा, प्रणीत गुप्ता, विशु गुप्ता, विष्णु शर्मा, अर्जुन शर्मा, अमित रावत, हिमांशु ठाकुर आदि शामिल रहे। संचालन दीपक द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed