{"_id":"6928bc0f34032f7b2d0cfd64","slug":"the-government-formed-a-board-to-provide-rights-to-the-nomadic-community-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-779940-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घुमंतू समाज को हक दिलाने के लिए सरकार ने किया बोर्ड का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घुमंतू समाज को हक दिलाने के लिए सरकार ने किया बोर्ड का गठन
विज्ञापन
अगवानपुर। घुमंतू समाज को उनका हक दिलाने के लिए योगी सरकार ने घुमंतू विकास मिशन और घुमंतू विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी आधार पर गांव-गांव कैंप लगाकर समाज के लोगों को आधार कार्ड, आय और जाति प्रमाणपत्र दिलाया जाएगा।
ये बातें अगवानपुर में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने घुमंतू समाज के आभार सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि घुमंतू समाज के लोगों को आधार कार्ड, जाति और आय प्रमाणपत्र सरकार दिलाएगी। इस समाज के लोग काफी बहादुर होते हैं। घुमंतू समाज ने मुगलों और अंग्रेजी हुकूमत दौरान काफी जुल्म सहे हैं लेकिन इंसाफ के लिए लड़ते रहे।
पिछली सरकारों ने इस समाज के साथ नाइंसाफी की थी। समाज को मान्यता नहीं दी और सरकार की हर योजनाओं से वंचित रखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समाज की मांग पर घुमंतू विकास मिशन और घुमंतू विकास बोर्ड का गठन किया है। इस समाज के हर व्यक्ति को पहचानपत्र देने के लिए गांव-गांव में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
अन्य समाज की तरह घुमंतू समाज के लोग भी सूबे में सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। तीनों प्रमाणपत्र मिलने से परिवार की आमदनी भी बढ़ेगी। जल्द ही घुमंतू समाज को एससी जाति का प्रमाणपत्र मिलेगा। इस दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, साध्वी गीता प्रधान, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, रालोद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
श्रीराम और गणेश की मूर्ति भेंट की
बहेलिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बहेलिया और प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल ने समाज कल्याण मंत्री को भगवान श्रीराम और गणेश जी की मूर्ति भेंट की। पुष्प वर्षा कर उनका साथ स्वागत किया गया। मंत्री ने कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं है। यह भाजपा के विकास का वादा है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान हर घर का विकास का वादा किया था।
00
नगर विधायक ने बरातघर बनाने की मांग की
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से फकीरपुरा कॉलोनी में बरात घर बनाने की मांग की। जिसपर मंत्री ने निर्माण आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि बरात घर से गरीबों का भला होगा। पहली शादी में उन्हें बुलाना होगा।
00
सपा की तारीफ पर मंत्री ने पकड़ा माथा
घुमंतू बहेलिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बहेलिया की आंखें समाज का जिक्र करते हुए नम हो गईं। वह भाजपा की तारीफ करते हुए सपा सरकार की तारीफ करने लगे। इस बीच मंत्री असीम अरुण समेत विधायक रितेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन वह सपा की तारीफ करते रहे। पड़ोस में खड़े लोगों के रोकने पर नेम सिंह समझे और वापस भाजपा की ओर लौटे। नेम सिंह के भाषण से सभी लोग हैरान थे।
00
एसआईआर फार्म भरने की दी सलाह
मंत्री ने लोगों को सलाह दी कि वह समय से एसआईआर के फार्म भर दें। मंत्री ने कहा घुमंतू समाज के लोग लोग घूमते रहते थे। उनके 2003 की लिस्ट में कौन सी विधानसभा में नाम है। इसका पता करना होगा। यदि लिस्ट में नाम नहीं है तो भी 12 अन्य तरीके पहचान के लिए हैं। उनका इस्तेमाल करके अपना वोट बनवा सकते है। विपक्ष की सरकारों ने तो बांग्लादेश के नागरिकों के वोट भी यहां बनवा दिए। चुनाव आयोग मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए एसआईआर अभिमान चला रहीं है। विदेश के सभी लोग वापस भेजे जा सकें।
अंग्रेजी सीखकर विदेश में रोजगार पाने में मिलेगी सहूलियत
मंत्री ने कहा कि मुरादाबाद में कौशल विकास योजना के तहत जल्द युवाओं को अंग्रेजी की शिक्षा दी जाएगी। शहर के युवा बड़ी तादात में विदेश में नौकरी खोजते है लेकिन अंग्रेजी की वजह से उनको समस्या आती है। लेकिन यहां उनको अंग्रेजी की शिक्षा दी जाएगी। इससे उनको विदेश में अच्छी नौकरी हासिल कर पाने में आसानी होगी। इसके अलावा काम भी सिखाया जाएगा।