{"_id":"5edab8a88ebc3e85b54f87dd","slug":"the-goverment-pakage-wil-give-good-opportunities-to-the-business-of-brass-city-moradabad-news-mbd351442147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त तक पूरा हो जाएगा एक राष्ट्र एक राशन कार्ड का प्लानः महेन्द्र नाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त तक पूरा हो जाएगा एक राष्ट्र एक राशन कार्ड का प्लानः महेन्द्र नाथ पांडेय
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यम शीलता कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि लॉकडाउन से जूझ रहे देश को केंद्र सरकार ने अपनी नीतियों एवं प्रयासों से संभाला है। 20 लाख करोड़ का पैकेज सरकार ने दिया है और मुरादाबाद के उद्योगों को इस पैकेज का अहम लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कोविड-19 को लेकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों और योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को मुरादाबाद के पत्रकारों संग वर्चुअल कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना के साये में है। ऐसे में पीएम मोदी स्वदेशी- स्वावलंबन के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं। अन्य देशों के मुकाबले भारत ने पीएम मोदी की अगुवाई में कोरोना के खिलाफ लड़ाई इस तरह लड़ी जिसमें भारत की स्थिति संभली हुई है। भारत में जब लॉकडाउन शुरू हुआ था तब पूरे देश में 16 लैब कोरोना की जांच कर रही थीं। आज देश में 622 लैब जांच कर रही हैं। लॉकडाउन के समय भारत की कोरोना टेस्ट की क्षमता सिर्फ 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन थी और आज यह क्षमता 1.60 लाख टेस्ट प्रतिदिन है। देश में करीब 3 लाख पीपीई किट्स प्रतिदिन देश में बन रही हैं।
डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करना, तीन तलाक, नागरिक संशोधन कानून जैसे काम गिनाए। कहा कि एक बड़ा कदम है कि सरकार ने 20 लाख करोड़ पैकेज दिया हैं। एमएसएमई के माध्यम से उद्यमियों को ऋण दिए जाएंगे। एक करोड़ तक का लोन रोजगार के लिए मिलेगा। इससे पीतलनगरी मुरादाबाद में बहुत अच्छे अवसर आने वाले हैं। एमएसएमई का दर्जा बदल गया है। मुरादाबाद की छोटी इंडस्ट्री वालों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। मनरेगा में सरकार ने अब मजदूरी की राशि बढ़ा दी है। राशन वितरण प्रणाली में सुधार किया। अब सरकार वन नेशन वन राशन कार्ड पर काम कर रही है और अगस्त तक यह पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रेलवे ने कोरोना काल में 4 हजार ट्रेनों द्वारा 52 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया। अट्ठारह करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 करोड भोजन के पैकेट बांटे, 5.5 लाख मास्क वितरित किए, लाखों राशन सामग्री किट बांटी गई। लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे 12 लाख 87 हजार कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। मोदी सरकार ने कोरोना काल में आए भयावह तूफान में चार लाख 86 हजार लोगों को आर्थिक सहायता दी। कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने 3 बड़े निर्णय लिए हैं। जिसमें सबसे बड़ा निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। देश का किसान अब बिचौलियों से मुक्त हो जाएगा और सीधे अपना अनाज खरीदारों को दे सकेगा। उन्होंने कहा कौशल विकास मिशन के तहत गांवों में श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। घर पहुंचे प्रवासी मजदूरों की काउंसिलिंग की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा वह गांव में रहकर ही रोजगार करेंगे या वापस इंडस्ट्री वाले शहर में जाएंगे।
प्रदेश महामंत्री व पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कोरोना संकट के दौर में कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी का डटकर मुकाबला करने और सही फैसले लेने की वजह से डब्ल्यूएचओ ने प्रधानमंत्री की सराहना की है। विजय बहादुर पाठक ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात एक कर जरूरतमंदों की मदद में जुटे रहे। कांफ्रेंस में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, मंडल महामंत्री तुषार विश्वास उपस्थित रहे।