फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The goons entered the house and beat up the family and opened fire

Moradabad News: घर में घुसकर दबंगों ने परिवार को पीटा, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The goons entered the house and beat up the family and opened fire
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के झांझनपुर में दबंगों ने शनिवार शाम घर में घुसकर वाल्मीकि परिवार को पीट दिया। विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग की लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हरथला चौकी क्षेत्र के झांझनपुर अस्पताल के पास रहने वाले राजेंद्र वाल्मीकि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम वह अपने घर के पास खड़े थे। इसी समय हिमगिरी काॅलोनी निवासी मयंक गुर्जर और अंकित यदुवंशी 8 से 10 साथियों के साथ आए। दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया और घर में घुस गए। आरोप है कि दबंगों ने उसकी मां दयावती, बहन सरोज को पीट दिया। इस बीच मयंक गुर्जर और अंकित यदुवंशी ने तमंचे से फायरिंग की लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अन्य आरोपियों ने राजेंद्र को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने अंकित यदुवंशी और मयंक गुर्जर समेत 8-10 अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने हिमगिरी कालोनी निवासी रिटायर्ड फौजी के बेटे मयंक गुर्जर और हरथला निवासी दीपक सागर उर्फ विहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के कब्जे पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी मयंक गुर्जर और अंकित यदुवंशी की वर्चस्व को लेकर राजेंद्र से कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। उस समय राजेंद्र ने विरोध जताया था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों के साथ राजेंद्र के घर में घुसकर मारपीट की। दबंगई दिखाने के लिए वह तमंचा रखता है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दीपक का नाम विवेचना सामने आया है। पुलिस आरोपी अंकित यदुवंशी की तलाश कर रही है। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed