फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The goal is to strengthen harmony along with development in Kundarki: Ramveer

कुंदरकी में विकास के साथ सौहार्द की मजबूती लक्ष्य : रामवीर

Fri, 04 Apr 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The goal is to strengthen harmony along with development in Kundarki: Ramveer
कुंदरकी। बृहस्पतिवार की शाम कुंदरकी चेयरमैन जीनत मेहंदी और उनके पति एंव पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले लगाकर ईद की बधाई दी और कहा कि कुंदरकी की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखा जाएगा। यहां पर चौमुखी विकास के साथ ही सौहार्द और भाईचारे की मजबूती देना लक्ष्य है। विधायक बोले कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के मिल रहा है जबकि पहले की पूर्व की सरकारों में मुंह देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था जिस कारण पात्रों को उनको हक नहीं मिल पाता था। पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और जनहित में किए गए कार्यों को बताया। ईद मिलन समारोह में पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, बिलारी के पूर्व विस प्रत्याशी सुरेश सैनी, रालोद जिलाध्क्ष मनोज चौधरी, पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन, भाजपा नेता रामप्रकाश आर्य, नफीसुल हसन फौजी, डॉक्टर यूसुफ, शब्बीर कुरैशी, नसीम खान, फहीम कुरैशी, साजिद खान बबलू, आसिफ कुरैशी, शफीक खान, अहसान कुरैशी, मुजीबुर्रहमान अंसारी समेत कसीर तादाद में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed