फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl who consumed poison outside the SSP office filed a rape case against her lover

एसएसपी दफ्तर के बाहर जहर खाने वाली ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The girl who consumed poison outside the SSP office filed a rape case against her lover
मुरादाबाद। एसएसपी दफ्तर के बाहर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सोमवार दोपहर एसएसपी दफ्तर के बाहर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिससे एसएसपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप गया था। पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह वह एमबीए उत्तीर्ण है। उसके पिता सीआरपीएफ में तैनात हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि अमरोहा जनपद मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के कंजर बसैड़ा गांव निवासी आशु चौधरी ने करूला में रेस्टोरेंट खोला था। यहां युवती के संबंध आशु से हो गए थे। आरोप है कि उसे आरोपी उसे दीन दयाल नगर स्थित किराये के मकान में ले गया था। यहां आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद के आरोपी अलग-अलग धर्म होने का हवाला देकर शादी से इनकार करने लगा था। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी आशु चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed