{"_id":"69ee6d425015f371b50744cd","slug":"the-girl-went-with-the-father-of-three-children-fifteen-days-before-the-marriage-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-113411-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी से पंद्रह दिन पहले तीन बच्चों के पिता के साथ गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी से पंद्रह दिन पहले तीन बच्चों के पिता के साथ गई युवती
Mon, 27 Apr 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शादी से पंद्रह दिन पहले एक युवक घर से नकदी व जेवर लेकर तीन बच्चों के पिता के साथ चली गई। युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी महिला के अनुसार दस मई को उसकी बेटी की शादी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। आरोप है कि 24 अप्रैल को उसकी बेटी को अमरोहा क्षेत्र का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया है। बेटी घर से पचास हजार रुपये और शादी के लिए रखे सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। आरोपी पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बेटी पर शादी न करने का दबाव बनाता था, जिससे उसकी बेटी परेशान रहती थी। वह आरोपी के दबाव में आकर उसके साथ गई है। पुलिस ने आरोपी सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद