फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl was raped by calling the woman home on the pretext of getting help from the government

सरकार से मदद दिलाने के बहाने युवती को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
The girl was raped by calling the woman home on the pretext of getting help from the government
कांठ। युवती को सरकारी योजना के अंतर्गत रुपये दिलाने के झांसे में लेकर दूसरे गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को क्षेत्र के गांव कूरी रवाना निवासी युवक ने सरकार से 154000 रुपये लाभ योजना के नाम पर दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद सोमवार की शाम करीब चार बजे युवक ने योजना के कागजों पर हस्ताक्षर करने के बहाने युवती को अपने घर बुलाया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती जब अपने घर पहुंची तो उसे परिजनों को सारी बात बताई। युवती के पिता ने थाने पहुंचकर उसकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। छजलैट पुलिस ने सोमवार की रात करीब 12 बजे आरोपी याकूब निवासी कूरी रवाना थाना छजलैट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने आरोपी याकूब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed