फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl was kidnapped at gunpoint and forced to sign documents

Moradabad News: तमंचे के बल पर युवती को अगवा कर कराए कागजात पर हस्ताक्षर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The girl was kidnapped at gunpoint and forced to sign documents
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में भगतपुर क्षेत्र के एक युवक, उसके परिवार व रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
भगतपुर क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने भगतपुर के उधोपुरा पश्चिम निवासी बंटी, उसके भाई अंकुल, बहन सोनिया व शिवा, मां आाशा, फिरोजपुर निवासी लल्लू, दिव्यांग वर्मा व संक्षप्त गौतम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्रामीण ने बताया कि आरोपी बंटी उसकी बेटी के साथ लंबे समय से छेड़खानी कर रहा है। 18 जून को उसकी बेटी जिला अस्पताल में दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी आ गए और तमंचा दिखाकर उसकी बेटी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को कचहरी में ले गए और कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए। जिसमें दिखा दिया कि उसकी बेटी ने बंटी के साथ शादी कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed