फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl was called home and raped

Moradabad News: घर बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपी ने दी धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
The girl was called home and raped
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने किसी बहाने से युवती को अपने घर बुला लिया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती मझोला क्षेत्र में रहती है। उसने कांशीराम नगर डबल स्टोरी निवासी अभिषेक सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी अभिषेक सक्सेना से उसकी जान पहचान थी। वह उससे बातचीत करता रहता था। आरोपी ने 14 जून की दोपहर साढ़े 12 बजे बहाने से उसे अपने घर बुला लिया। आरोप है कि आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मझोला थाने में दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article