फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl was called from Delhi, a policeman was also in the flat along with the students.

Moradabad News: दिल्ली से बुलाई थी युवती, छात्रों संग पुलिसकर्मी भी था फ्लैट में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
The girl was called from Delhi, a policeman was also in the flat along with the students.
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोयायटी के फ्लैट में छात्रों ने दिल्ली से युवती बुलाई थी। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट से युवती और चार छात्राें के अलावा एक पुलिसकर्मी भी बाहर निकला था। जिसकी कार सोसायटी परिसर में ही खड़ी थी। कार पर पुलिस लिखा होने के साथ अंदर वर्दी भी टंगी थी। एसएसपी ने इस मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे चार छात्रों ने पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में तीन माह पहले एक फ्लैट किराये पर लिया था। कुछ दिन पहले छात्रों ने एक युवती को फ्लैट में बुलाया था। काफी समय तक युवती और छात्र फ्लैट से बाहर नहीं निकले। इसके बाद सोसायटी के लोग भड़क गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का गेट खुलवाया।
विज्ञापन

तब एक युवती और छात्र बाहर निकलकर आए। युवती ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से बुलाई गई है। वह दिल्ली में एक स्पा सेंटर पर नौकरी करती है। पूछताछ के बाद सोसायटी के लोग भी वहीं जुट गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी फ्लैट से बाहर आया और उसने पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मियों को अपना परिचय पुलिसकर्मी के रूप में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस वाले छात्रों को अपने साथ ले गए, लेकिन फ्लैट से निकला पुलिसकर्मी अपनी कार से चला गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका भी नहीं था। मझोला थाने की पुलिस ने न तो छात्रों और न ही फ्लैट से निकले पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। पुलिस ने अफसरों को भी इस मामले की जानकारी नहीं दी थी। अब एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस मामले की जांच बैठा दी है। उन्होंने बताया कि सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

00

एलआईयू पहुंची सोसायटी, लोगों के दर्ज किए बयान

फ्लैट में एक युवती और छात्रों के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर एलआईयू भी अलर्ट हो गई। टीम ने शनिवार को पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में जाकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसके अलावा लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। उधर, सीओ ने भी जांच शुरू कर दी है।


00

पुलिस को सोसायटी में सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। संदिग्ध घूमने वाले लोगों की भी चेकिंग की जाए। बीच-बीच में गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी पुलिस द्वारा चेक किया जाए कि वह अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा रहे हैं या नहीं। - डॉ. राज कुमार सोनकर, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed