फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl stole jewelry worth 11 lakhs from the house, the police caught her with the help of CCTV

Moradabad: युवती ने घर से उड़ाए 11 लाख के जेवर, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पकड़ा, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 01 Apr 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 02:24 AM IST
सार

पाकबड़ा के मिलक पल्लूपुरा गांव में युवती ने किसान ताहिर हुसैन के घर से 11 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती और उसके पिता को हिरासत में लेकर जेवर बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
The girl stole jewelry worth 11 lakhs from the house, the police caught her with the help of CCTV
मुरादाबाद पुलिस कर रही है जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पाकबड़ा क्षेत्र के पल्लूपुरा मिलक गांव में एक युवती ने किसान के घर से 11 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए थे। घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवती घर में चोरी करते हुए दिख रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती और उसके पिता को हिरासत में लेकर जेवर बरामद कर लिए हैं। पाकबड़ा के मिलक पल्लूपुरा गांव निवासी ताहिर हुसैन किसान हैं। इसके अलावा वह एक फर्म में चौकीदारी भी करते हैं। उनकी पत्नी कपड़ों की सिलाई करती हैं। कुछ दिन पहले ताहिर हुसैन की बेटी की शादी हुई थी।
विज्ञापन


वह ईद के मौके पर अपने मायके में आई थी। शनिवार को ताहिर हुसैन बाहर गए थे। उनकी पत्नी और बेटी खरीदारी करने बाजार गई थीं। इसी दौरान एक युवती कपड़े सिलवाने के लिए उनके घर पहुंच गई। उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। माैके का फायदा उठाकर युवती ने घर खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अलमारी में रखे जेवर बैग में भर लिए और चोरी करके निकल गई। परिवार के लोग घर लौटे तब उन्हें चोरी का पता चला। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से करीब 11 लाख रुपये की कीमत के जेवर भी चोरी हो चुके थे। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो एक युवती चोरी करते हुए दिखाई दी। पुलिस ने युवती और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद जेवर बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed