{"_id":"60f72b558ebc3e79c25824e5","slug":"the-girl-s-relationship-was-broken-by-sending-obscene-messages-to-the-father-of-the-fianc-city-news-mbd396436095","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का रिश्ता तोड़ने को मंगेतर के पिता को भेजे अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का रिश्ता तोड़ने को मंगेतर के पिता को भेजे अश्लील मैसेज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि किसी व्यक्ति उसकी बेटी का रिश्ता तुड़वा दिया है। आरोपी ने युवती के मंगेतर के पिता को अश्लील मैसेज भेजे हैं और कॉल पर धमकी दी हैं। इनमें युवती की बुराई की गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया है कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता कटघर क्षेत्र में एक युवक के साथ तय किया है। तीन माह बाद असकी शादी है। महिला ने बताया कि 13 जुलाई को किसी ने युवती के मंगेतर के पिता के मोबाइल पर कॉल किया और अश्लील मैसेज भेजे। मैसेज और कॉल पर युवती की बुराई की गई है।
इसके अलावा आरोपी ने मंगेतर के पिता को धमकी दी है कि अगर वह शादी नहीं रुकवाएगा तो उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। धमकियां मिलने से युवक के परिजन डर गए हैं। उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया है। एसएसपी पवन कुमार ने मुगलपुरा थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो