{"_id":"699755f7880b9ee2b50c533b","slug":"the-girl-left-the-house-and-went-with-her-lover-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-112495-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर से निकली युवती गई प्रेमी के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर से निकली युवती गई प्रेमी के साथ
Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कांठ। प्रेम-प्रसंग के चलते छजलैट की रहने वाली एक युवती सोमवार को बिना बताए निकल गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बृहस्पतिवार को छजलैट के कुछ युवक घर आ रहे थे। दिल्ली में उन्हें युवती अचानक दिखाई दी तो उन्होंने उससे दिल्ली आने की वजह मालूम की। इसको लेकर युवती भड़क गई तो वहां की पुलिस ने सभी को पुलिस चौकी पर बैठा लिया। सूचना पर छजलैट पुलिस दिल्ली गई और देर शाम युवती को छजलैट थाने ले आई। युवती का प्रेमी भी आ गया। युवती ने उसके साथ जाने की इच्छा जताई । दोनों बालिग थे तो पुलिस ने बयान दर्ज कर दोनों को जाने दिया। बताया कि दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन