फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl accused her uncle of rape

Moradabad News: युवती ने अपने चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
The girl accused her uncle of rape
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने दो चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह एक दिन दवा लेने डॉक्टर के पास जा रही थी। रास्ते में उसके दो चाचा मिल गए। वह युवती को खेत पर घास काटने के लिए ले गए। आरोप है कि यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को धमकी दी कि अगर उसने कहीं शिकायत की तो उसके मां-बाप और भाई की हत्या कर देंगे। इसी डर में युवती ने किसी से शिकायत नहीं की। युवती का कहना है कि आरोपी उसे अपने साथ गुरुग्राम ले गए और यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

एक चाचा ने उसके साथ जबरन शादी भी कर ली है। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article