फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The game of sealing and opening illegal constructions going on in the authorized area

Moradabad News: प्राधिकृत क्षेत्र में चल रहा अवैध निर्माण पर सील लगाने व खोलने का खेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The game of sealing and opening illegal constructions going on in the authorized area
पाकबड़ा। प्राधिकृत क्षेत्र में अवैध निर्माण थम नहीं रहा है। कोई यदि शिकायत करता भी है तो एमडीए की ओर से सील लगा दी जाती है, इसके कुछ समय बाद एमडीए के ही कर्मचारी बिचौलियों से सांठगांठ सील को खुलवा देते हैं। एक ऐसा ही मामला गुरुवार को भी सामने आया है। कैलसा रोड पर दिसंबर में एक निर्माणाधीन सुपर बाजार की दूसरी मंजिल के निर्माण पर लगाई गई सील को खुलवा कर निर्माण शुरू करा दिया गया। जब इसकी शिकायत अफसरों तक पहुंची तो शाम को फिर सील कर दिया गया। सील लगाने और खोलने का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

पाकवड़ा क्षेत्र के कैलसा रोड पर एमडीए की टीम ने एक अवैध रूप से बन रहे बहुमंजिला सुपर बाजार को दिसबंर माह में सील किया था। सुपरबाजार की पहली मंजिल बन कर तैयार हो गई थी, इसमें करीब साठ से ज्यादा दुकाने हैं। दूसरी मंजिल बनते समय लोगों ने इस अवैध निर्माण की शिकायत एमडीए से कर दी। इसके बाद इस सुपर बाजार की दूसरी मंजिल को सील कर दिया गया था। लोगों को आरोप है कि यह सुपर बाजार एक रसूखदार व्यक्ति का है, इसलिए एमडीए ने पहली मंजिल को बिना किसी रोकटोक के बनने दिया था। बताते हैं कि तीन दिन पहले एमडीए की सील तोड़ कर इस सुपर बाजार पर काम शुरू हो गया। लोगों ने फिर इसकी शिकायत एमडीए में की लेकिन अवैध निर्माण नहीं रुका। गुरुवार को मामला एमडीए के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो अफसरों ने क्षेत्र रक्षण वाली टीम को आड़े हाथों लिया। टीम अधिकारियों की फजीहत शुरू हुई तो टीम ने फिर मौके पर जाकर निर्माण कार्य को बंद कराकर सील लगा दी। देखना यह होगा कि यह सील कितने दिनों तक रहती है, क्योंकि सुबह बाजार की पहली मंजिल पहले से ही तैयार है, दूसरी मंजिल में भी कुछ काम ही बाकी है।
विज्ञापन

- सुबह बाजार के निर्माण को बंद कराते हुए पहले ही सील किया गया था लेकिन किसी व्यक्ति ने निर्माणकर्ता से बातचीत करके सील खुलवाने का भरोसा दिया और निर्माण शुरू करा दिया। शिकायत पहुंची तो अधिकारियों के आदेश पर उन्होंने भी मौके पर जाकर देखा और फिर सील लगा दी। मामले की जांच की जा रही है कि किस व्यक्ति ने ऐसा भरोसा दिया और किसने सील खोली, जब कोई ऐसा आदेश था ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार, जेई एमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed