{"_id":"68701b0978e7a6491a0a56c7","slug":"the-funeral-was-stopped-for-three-hours-due-to-false-information-of-murder-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-684342-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हत्या की झूठी सूचना पर तीन घंटे रुका अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हत्या की झूठी सूचना पर तीन घंटे रुका अंतिम संस्कार
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में श्मशान में चल रहे महिला के अंतिम संस्कार को पुलिस ने रुकवा दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला के परिजनों और मायके वालों से बातचीत की तो पता चला कि महिला की मौत बीमारी हुई है। करीब दो घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया।
डिलारी के चटकाली निवासी चालक राकेश की शादी उत्तराखंड के काशीपुर निवासी रीना (45) के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे ऋषभ और अंकित हैं। रीना परिवार के साथ नोएडा में रहती थी। तबीयत खराब होने पर परिजन रीना को घर ले आए थे। बृहस्पतिवार को परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। चटकाली गांव में श्मशान में बारिश की वजह से पानी भर गया था जिस कारण परिजन, ग्रामीण और रिश्तेदार सिविल लाइंस क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि रीना की हत्या की गई है। गांव से दूर श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस और डिलारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों और महिला के मायके वालों से बात की गई तब पता चला कि महिला की बीमारी से मौत हुई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि किसी ने गलत सूचना दे दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की पड़ताल की। परिवार, मायके वालों ने लिखित में दिया है कि उन्होंने कोई सूचना नहीं दी थी।