फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The four friends kept suffering in the car for an hour after being locked in

Moradabad News: लॉक होने से एक घंटे तक कार में ही तड़पते रहे चारों दोस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The four friends kept suffering in the car for an hour after being locked in
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार रात सीमेंट की पाइप से भरे ट्रक की टक्कर के बाद कार लाॅक होने से चारों दोस्त एक घंटे तक तड़पते रहे। पुलिस और आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों युवतियों सिमरन (18) और शिवानी (25) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक जिले के सदर थाना क्षेत्र के टिटौली निवासी राहुल कुंडू अपने साथी रोहतक के ही गहू अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोखला निवासी संजू, आईएमटी थाना क्षेत्र के कंसाला निवासी शिवानी और शिवाजी कॉलोनी निवासी सिमरन के साथ नैनीताल और बाबा नीब कराैरी गया था। मंगलवार की रात सभी लोग कार से रोहतक लौट रहे थे। मूंढापांडे क्षेत्र में कार जीरो प्वाइंट से हाईवे पर चढ़ी, तभी दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर चला गया। इसके बाद कार निर्यात फर्म की दीवार से टकरा गई और कार में आग लग गई थी। चालक ट्रक छोड़कर माैके से भाग निकला था। आसपास के लोग माैके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। इस हादसे के बाद कार लाॅक होने से चारों दोस्त अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों युवतियों को मृत घोषित कर दिया। संजू और राहुल को भर्ती कर उपचार किया गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में घायल राहुल के पिता अनिल गोसाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
00
मोबाइल में ऑन था गूगल मैप

पुलिस को ड्राइवर सीट के बराबर में लगे स्टैंड से एक मोबाइल मिला, जिसमें गूगल मैप ऑन था। चालक गूगल मैप के सहारे ही कार चला रहा था। कार जैसे ही जीरो ज्वाइंट पर दिल्ली जाने वाली साइड में जा रही थी। इसी दौरान कट पर तेज रफ्तार ट्रक आ गया और कार को घसीटते हुए ले गया।
00
दोनों युवतियों के सिर में लगी गंभीर चोट
बुधवार को पुलिस ने दोनों युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सिमरन और शिवानी के सिर, हाथ और पैरों में चोटें थीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की माैत हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रोहतक चले गए। दोनों युवतियां रोहतक के होली हार्ट अस्पताल में नर्स का काम करती थीं। वहीं राहुल और संजू के परिजन भी दोनों को जिला अस्पताल से रेफर कराकर ले गए।

00
जीरो प्वाइंट पर नहीं रुक रहे हादसे
दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। जीरो प्वाइंट पर दिल्ली की ओर से ढाल होने के कारण वाहन तेजी से आते हैं। काशीपुर तिराहे से जीरो प्वाइंट पर चढ़ने में ऊंचाई पड़ती है। जानकारों का कहना है कि इसी कारण यहां अधिक हादसे हो रहे हैं। यहां हादसा रोकने के लिए संबंधित विभाग कई बार योजना बना चुके हैं, लेकिन हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। दो साल में जीरो प्वाइंट पर हुआ हादसों में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed